उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) ने यूपीएसएसएससी सम्मिलित अवर अधीनस्थ सेवा भर्ती 2026 (विज्ञापन संख्या-07-परीक्षा/2026) का आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। इस बड़ी सरकारी भर्ती के तहत स्नातक स्तर के कुल 2,285 रिक्त पदों पर नियुक्ति की जाएगी , जिसमें अधिशासी अधिकारी और लेखा परीक्षक जैसे पद शामिल हैं। केवल वे अभ्यर्थी ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं जिनके पास यूपीएसएसएससी पीईटी 2025 का सकारात्मक स्कोर कार्ड है ।
| संस्था का नाम | उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) |
|---|---|
| भर्ती का नाम | यूपीएसएसएससी सम्मिलित अवर अधीनस्थ सेवा भर्ती 2026 (विज्ञापन 07-परीक्षा/2026 ) |
| कुल रिक्तियां | 2,285 पद (समूह ‘ग’ स्नातक स्तरीय) |
| अनिवार्य योग्यता | स्नातक (ग्रेजुएशन) + यूपी पीईटी 2025 का स्कोरकार्ड |
| चयन प्रक्रिया | लिखित मुख्य परीक्षा (100 अंक) और दस्तावेज़ सत्यापन। कोई साक्षात्कार (Interview) नहीं है। |
| आधिकारिक वेबसाइट | upsssc.gov.in |
| ऑनलाइन आवेदन शुरू होने की तिथि | 29 मई 2026 |
|---|---|
| ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि | 18 जून 2026 |
| आवेदन शुल्क जमा करने की अंतिम तिथि | 18 जून 2026 |
| फॉर्म में त्रुटि सुधार की अंतिम तिथि | 25 जून 2026 |
| परीक्षा तिथि | जल्द ही घोषित की जाएगी |
| आयु सीमा | अधिकांश पदों के लिए न्यूनतम 21 वर्ष से अधिकतम 40 वर्ष । उत्तर प्रदेश के एससी/एसटी/OBC उम्मीदवारों को सरकारी नियमानुसार आयु में छूट दी जाएगी। |
|---|---|
| शैक्षणिक योग्यता | मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से किसी भी स्ट्रीम में स्नातक (Bachelor’s Degree)। अधिशासी अधिकारी जैसे पदों के लिए ‘O’ स्तर कंप्यूटर सर्टिफिकेट भी माँगा गया है। |
| आवेदन शुल्क | सभी श्रेणियों (General, OBC, SC, ST) के लिए केवल ₹25/- ऑनलाइन प्रक्रिया शुल्क है । मुख्य परीक्षा का शुल्क शॉर्टलिस्ट किए गए अभ्यर्थियों को बाद में देना होगा। |
यूपीएसएसएससी सम्मिलित अवर अधीनस्थ सेवा भर्ती 2026 के अंतर्गत कुल 2,285 पदों का विभाग-वार विवरण इस प्रकार है:
| सहायक कोषागार लेखाकार | 548 पद (निदेशालय कोषागार) |
|---|---|
| लेखा परीक्षक | 419 पद (सहकारी समितियां एवं पंचायत लेखा परीक्षा) |
| अमीन / नीलामकर्ता | 323 पद (मण्डी परिषद) |
| अधिशासी अधिकारी (EO) | 238 पद (नगर निकाय निदेशालय) |
| लिपिक सह टंकक / लेखा लिपिक | 229 पद (मण्डी परिषद) |
| सहायक चकबन्दी अधिकारी | 168 पद (चकबंदी आयुक्त कार्यालय) |
| सहायक प्रबन्धक (गैर तकनीकी) | 137 पद (उद्योग निदेशालय) |
| केन्द्र प्रभारी | 92 पद (यूपी राज्य सड़क परिवहन निगम) |
| जिला सहायक प्रतिरक्षण अधिकारी | 85 पद (परिवार कल्याण महानिदेशालय) |
| मण्डी पर्यवेक्षक श्रेणी-2 | 46 पद (मण्डी परिषद) |
लिखित परीक्षा में एक ही वस्तुनिष्ठ (Objective) प्रश्नपत्र होगा। इसका सरल विवरण नीचे दिया गया है:
| भाग 1: सामान्य ज्ञान और विषयगत क्षमता | 65 प्रश्न / 65 अंक (इतिहास, भूगोल, राजव्यवस्था, अर्थव्यवस्था, विज्ञान, गणित, रीजनिंग और हिंदी शामिल हैं) |
|---|---|
| भाग 2: कंप्यूटर ज्ञान | 15 प्रश्न / 15 अंक (कंप्यूटर हार्डवेयर, Internet और नई तकनीकों का ज्ञान) |
| भाग 3: यूपी सामान्य ज्ञान | 20 प्रश्न / 20 अंक (उत्तर प्रदेश का इतिहास, संस्कृति, भूगोल और करंट अफेयर्स) |
| कुल प्रश्न और समय | 100 प्रश्न | 2 घंटे (120 मिनट) |
| नेगेटिव मार्किंग | प्रत्येक गलत उत्तर पर 0.25 अंक (25%) की कटौती की जाएगी । |
यूपीएसएसएससी सम्मिलित अवर अधीनस्थ सेवा भर्ती 2026 के लिए ऑनलाइन फॉर्म भरने के लिए इन आसान चरणों का पालन करें:
आयोग की आधिकारिक वेबसाइट upsssc.gov.in पर जाएं और ‘Live Advertisement’ सेक्शन में Advt 07/2026 पर क्लिक करें।
अपने यूपीएसएसएससी पीईटी 2025 रजिस्ट्रेशन नंबर का उपयोग करके लॉगिन करें और मोबाइल पर आए OTP के जरिए पुष्टि करें।
अपनी जानकारी चेक करें। जिन पदों के लिए आप योग्य हैं, उन्हें सेलेक्ट करें और अपनी ग्रेजुएशन की जानकारी सही-सही भरें।
SBI ePay के माध्यम से डेबिट कार्ड, नेट Banking या UPI का उपयोग करके ₹25 ऑनलाइन प्रक्रिया शुल्क का भुगतान करें।
अपना फॉर्म फाइनल सबमिट करें और भविष्य में दस्तावेज़ सत्यापन (Document Verification) के लिए उसका प्रिंट आउट सुरक्षित रख लें।
यूपीएसएसएससी सम्मिलित अवर अधीनस्थ सेवा भर्ती 2026 की परीक्षा तिथि, एडमिट कार्ड लिंक और स्टडी Material की तुरंत अपडेट पाने के लिए हमारे ग्रुप्स से जुड़ें।